हाथ के नाखून खोल देंगे आपके पार्टनर की पोल, लम्बे नाखून वाले लोग होते हैं ऐसे


सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों को देखकर उसके स्वभाव, आदतों और व्यवहार के बारे में बताया जाता है। इंसान के आंख, नाक, कान और मुंह के आकार से उसके बारे में पता लगाया जाता है। इन सामुद्रिक शास्त्र की गणनाओं ने हमेशा से ही मनुष्य के अंगों से उसके व्यवहार के विषय में सही बताया है। इस सामुद्रिक शास्त्र की स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बता रहे है नाखूनों के आकार से कैसे व्यक्ति के स्वभाव को जाना जा सकता है...

चौड़े नाखून
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाखूनों का आकार चौड़ा होता है, वे स्वास्थ्य संबंधी मामलों में श्रेष्ठ लाभ प्राप्त करते है। शारीरिक रूप से भी शक्तिशाली होते है। इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये लोग गहराई से सोचते हैं और स्पष्टवादी होते है। सच और झूठ को भी आसानी से समझ लेते है।


लम्बे नाखून
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाखूनों का आकार त्वचा में ही यानी नाखून के नीचे लम्बा होता है। वो लोग बहुत रोमांटिक स्वभाव वाले होते है। लेकिन साथ ही छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते है। इनकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसे नाखून वाले लोग हर काम को एकदम सही ढंग से करना पसंद करते हैं। जीवन साथी के साथ ये लोग अपनी लाइफ बहुत इन्जॉय करते है।

चौकोर नाखून
समुद्र शास्त्र में ऐसा बताया जाता है कि चौकोर नाखून वाले लोग साहसी होते है। ये अच्छे लीडर होते है। इनका स्वभाव गंभीर होता है। अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी खुश रखते है और अपने कामों को समय पर पूरा करते है। प्रेम संबंधों में यह बहुत सक्रिय रहते है।


गोल और अंडाकार नाखून
यदि किसी व्यक्ति के नाखून गोल या अंडाकार है तो वह हमेशा ही खुश रहता है। ये लोग शांति प्रिय होते है। वाद-विवाद पसंद नहीं करते। ये लोग अपने काम को नए-नए तरीकों से करना पसंद करते है। ऐसे नाखून वाले लोग भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं करते है। अपनी भावनाओं को दूसरों पर आसानी से जाहिर नहीं करते है।

त्रिकोणाकार नाखून
जिन लोगों के नाखून त्रिकोण के आकार के होते हैं। वे बहुत चतुर होते हैं। हर काम को नए अंदाज में करना पसंद करते हैं। बहुत समझदारी से काम करते हैं, इसीलिए लोग इनसे एकदम सही काम की अपेक्षा करते हैं। हमेसा नए-नए आइडियाज सोचते रहते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। प्रेम संबंधों में इन्हें अक्सर धोखा मिलता है। ये मन से प्रेम करने वाले होते है।

बादाम के आकार के नाखून
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जिन व्यक्तियों के नाखून बादाम के आकार के होते है तो वह व्यक्ति ईमानदार होता है। ये लोग बहुत अच्छे मित्र साबित होते हैं। लोग इन पर पूरा विश्वास करते हैं। ये लोग मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता बहुत ही आसानी खोज लेते हैं। ऐसे लोग अत्यंत कामुक होते है।

Post a Comment

أحدث أقدم