दांतों में हो गैप
जिन लोगों के दांतों के बीच थोड़ी गैप होता है या जिनके दांत थोड़े दूर-दूर होते हैं इस तरह के लोग दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले हो सकते हैं। इसके अलावा संपत्ति के मामले में ये लोग भाग्यशाली रहते हैं क्योंकि इन्हे पैतृक संपत्ति मिलती है जिससे ये अपना जीवन आसान से बिता लेते हैं। ये लोग खर्चीले स्वभाव के होते है इसीलिए इन पर पैसा नहीं टिकता। ऐसे लोग प्रेम में बहुत विश्वास रखते है।
बाहर दांत वाले लोग
जिन लोगों के दांत थोड़े बाहर की ओर निकले हुए होते है, वे बातूनी होते हैं ये अपनी बात मनवाने में माहिर होते हैं। ये कभी हंसमुख तो कभी गुस्सैल हो जाते हैं।
दांत के ऊपर दांत
ऐसे दांत वाले लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। ऐसी दांत वाली महिलाएं चतुर और शासन करने वाली होती हैं। वहीं ऐसे दांत वाले आदमी साहसी होते हैं।
टेढ़े-मेढ़े दांत
आड़े-टेड़े दांत वाले व्यक्ति स्वार्थी स्वभाव के होते हैँ। यह अपने फायदे के लिए किसी से भी दोस्ती कर सकते है। इसके अलावा ये लालची स्वभाव के भी होते है।लेकिन इसके विपरीत ही टेढ़े-मेढ़े दांतों वाले लोग जीवन भर संघर्ष करते हैं। साथ ही ऐसे लोगों पर विश्वास करना अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मारने के समान है। यह लोग व्यवहार में छल-कपट से पूरित होते हैं। यह प्रेम में धोखा खाते है।
आर्दश दांत सीधे और सपाट
सफ़ेद और सुन्दर दांत वाले लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ये मिलनसार और भावुक होते हैं। ये लोग किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं। ये सरल स्वभाव के होते है। सीधे और सपाट दांत वाले लोग धनवान होते हैं और इन्हे दिखावा करना पसंद होता है।ऐसे लोग किसी की नौकरी करने की बजाए खुद का बिजनेस करना ज्यादा पसंद करते हैं। ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को प्यार में धोखा मिलता है।
छोटे छोटे दांत
छोटे छोटे दांत वाले लोग स्वभाव के होते हैं ये अकलमंद और भरोसेमंद होते हैं। ये लोग काम में सफलता पाने में माहिर होते हैं। ये लोग बहुत मजाकिया होते है। इनका सेन्स ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। इनका प्रेम संबंध बहुत गहरा होता है।



إرسال تعليق