हमारे यहां सभी धर्मों को मानने वाले लोग रहते है। भारत में सभी धर्मों का पालन किया जाता है और ऐसा ही स्कूलों में भी सिखाया जाता है। हर माता पिता अपने बच्चों को भी यही शिक्षा देते हैं कि सभी धर्मों का पालन किया जाए। लेकिन हमनें यह भी देखा है कि बात करें दूसरे धर्म की या मुस्लिम धर्म की तो वे लोग अक्सर अपने धर्म के लिए बेहद ही समर्पित होते हैं।
मदरसे में बच्चों को सिखाई जा रही है ऐसी बातें:
ये एक ऐसी जगह है जहां सच में सर्व धर्म की शिक्षा दी जाती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के गोंड़ा जिले की, जहां बच्चों को ये पता है कि सारे धर्म एक समान है। यह नज़ारा गोंडा जिले में मुश्ताक़ अहमद रसूलपुर का मदरसा गुलशने बगदाद है जहां कुरान के साथ-साथ गायत्री मंत्र का जाप भी किया जाता है। इस मदरसे ने सभी का मन मोह लिया है।
पढ़ाये जाते है ये हिन्दू मन्त्र:
जहां देश के बाकी मदरसों में दीनी तालीम दी जाती है वहीं गुलशने बगदाद में कुरान की आयतों संग राम चरित्र मानस की चौपाइयां भी सुनाई जाती है साथ ही उसके बारे में ज्ञान भी दिया जाता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि यह मदरसा बाकी से बेहद अलग है। यहां हिन्दू धर्म के अलावा भी कई और धर्म का पालन सिखाया जाता है और बाकि के धर्म के बच्चों से उन्हें रूबरू करवाया जाता है।
إرسال تعليق