राजीव ने अर्शी से अफरीदी और उनके रिश्तो के बारे में पूछा तो अर्शी ने कहा कि- शाहिद अफरीदी और उनका बहुत अच्छा रिश्ता है। वो उनकी बहुत इज्जत भी करती है और वो अच्छे इंसान है।' अर्शी ने इस दौरान ये भी बताया कि उनके द्वारा अफरीदी के लिए ट्वीट करना उनकी गलती थी। आपको बता दे अर्शी खान ने साल 2015 में एक ट्वीट कर अफरीदी पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'शाहिद अफरीदी के साथ मेरे संबंध हैं। इसके लिए मुझे मीडिया की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है. ये मेरा निजी मामला है।'
अर्शी के इस ट्वीट के बाद ही उनके और अफरीदी के रिश्तो की खबरों के कारण तहलका मच गया था। हालाँकि अब तक शाहिद अफरीदी का इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। अर्शी खान बिगबॉस के घर में आने के बाद ज्यादा मशहूर हो गई है। कुछ दिन पहले ही अर्शी खान का सपना चौधरी और राखी सावंत के साथ एक डांस वीडियो सामने आया था जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।
إرسال تعليق