वो 10 सपने जो समय से पहले देते है धन लाभ के संकेत..!!

सपनों की भी अपनी एक हसीन रहस्यमयी दुनिया है। कुछ आपको निकट भविष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि रामायण और महाभारत के अलावा भी कई दूसरे धर्मग्रंथों में इनका उल्लेख किया गया है। इनमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत बताया गया है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ का संकेत देते हैं...


अखरोट खाते हुए खुद को देखना
माना जाता है कि सपने में अखरोट खाते हुए देखने से धन लाभ की प्राप्ति होती है ।

खुद को ऊँचाई पर चढ़ते हुए देखना
धन लाभ के लिए आपका उन्नति करना जरुरी है और उन्नति होती है तो धन लाभ होता है।

सपने में अर्थी का दिखना
शगुनशास्त्र में बताया गया है कि कहीं जाते समय मार्ग में अर्थी दिख जाए तो यात्रा लाभप्रद होती है। जिस व्यक्ति को सपने में अर्थी दिखती है उसे कोई बड़ा लाभ प्राप्त होता है।


श्रृंगार किए हुए स्त्री को देखना
स्वप्न में श्रृंगार किए हुए स्त्री को अपने पास देखना बड़ा ही शुभ होता है।

खुद को खाना बनाते हुए देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार स्वप्न में व्यक्ति का खुद अपने हाथों से आग जलाकर भोजन बनाते हुए देखना बहुत शुभ स्वप्न है। धन लाभ प्राप्त होने की भी संभावना रहती है।

सपने में अनार खाते हुए देखना
लाल-लाल दानों वाले पके हुए मीठे अनार खाते हुए खुद को देखने से धन की प्राप्ति होती है।


भगवान या साधु का दिखना
सपने में भगवान को देखना बड़ा ही खुभ स्वप्न माना जाता है। यह स्वप्न जिसे आता है उसे आने वाले कुछ ही दिनों में कोई बड़ी सफलता मिलती है।

खुद को उधार देते हुए या लेते हुए देखना
ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति अगर खुद को धन का लेन-देन करते हुए देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में धन लाभ मिलने वाला है।

सपने में फूलों का दिखना
स्वप्न में फूल का दिखना मतलब कि व्यक्ति को कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

Post a Comment

أحدث أقدم