हाल ही में इसका उदाहरण सामने आया है जब सोनम ने अपनी पति की कंपनी के ब्रांड की शर्ट पहनीं। कांस अटेंड करने पहुंची सोनम ने दूसरे दिन की शुरुआत में पति के ब्रांड Bhane की व्हाइट शर्ट पहनीं।
इसके साथ उन्होंने डेनिम जींस पहनी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। शादी करने के तुरंत बाद सोनम अपने पति के बिना कांस अटेंड करने फ्रांस गई हुई हैं।
बता दें कि शादी का रंग अभी सोनम से नहीं उतरा है। अभी भी सोनम के हाथों-पैरों में मेहंदी का रंग चढ़ा हुआ है जिसके साथ वह बेहद सुंदर दिख रही हैं। शादी के बाद दोनों ने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी जिसको लोगों ने काफी पसंद किया।




إرسال تعليق