1. की रिंग पर भगवान की तस्वीर
हालांकि किसी की रिंग भी भगवान की तस्वीर होना बहुत ही सामान्य सी बात है। मगर जिस की रिंग जिनमें देवी देवताओं की तस्वीर लगी हो उसे कभी भी अपने पास नही रखें। इसका कारण ये है कि हमारे हाथों से कितनी ही बार की रिंग गिर जाता है, जूठे हाथ की रिंग पर लगते रहते हैं तो इससे देवताओं का अपमान होता है। इसीलिए घर में सुख स्मृद्धि नहीं आ पाती है।
2. वॉलेट में कभी न रखें लक्ष्मी कुबेर
आमतौर पर लोग धन लाभ के लिए अपने वॉलेट में लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर रख लेते हैं। मगर ये एक गलत आदत है। वॉलेट आप आमतौर पर पैंट की जेब में रखते हैं जो नाभि के नीचे का हिस्सा होता। शास्त्रों में शरीर के इस भाग को अशुद्ध माना गया है। दूसरा वॉलेट चमड़े का बना होता है जो धार्मिक दृष्टि से पवित्र नही माना जाता है।
3. भगवान की अंगूठी
अगर आप भी देवताओं की आकृति अंकित अंगूठी धारण करते हैं तो आज ही बंद कर दें क्योंकि इससे आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि ऐसा करना अशुभ होता है। इसकी वजह यह है कि भोजन और दूसरे कार्यों को करते हुए आपका हाथ जूठा और अपवित्र होता रहता है जो अशुभ फलदायी होता है। हिंसक जीवों की आकृति अंकित अंगूठी धारण करना भी शुभ नहीं माना गया है।
4. गाड़ियों में देवताओं की मूर्ति
अमूमन लोगों की आदत होती है गाड़ियों में देवी देवताओं की मूर्तियां रखने की, ऐसा करना गलत तो नहीं है लेकिन अगर आप हर दिन इनकी पूजा नहीं कर पाते हैं या इन्हें धूप बत्ती नहीं दिखा सकते तो ऐसा नहीं करें। इस तरह से देवी देवताओं का अनादर होता है और आपको शुभ फल नहीं मिल पाता है। तो आप देवी देवताओं की मूर्ति तभी रखें जब इनकी हर रोज पूजा कर सकें।
5. नुकीली चीज
धारदार और नुकीली चीजें जैसे ब्लेड, चाकू, नेटकटर को अपने पास नही रखना चाहिए। ये नकारात्मकता बढ़ाकर नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए ऐसा करने से बचें।






إرسال تعليق