ये ब्रिटेन का सबसे जाना माना बोर्डिग स्कूल है। इस स्कूल की फीस 36 हजार ब्रिटिश पाउंड यानी कि 33 लाख रुपये सलाना फीस है। इस स्कूल में सबसे पहले 1973 में एक छात्रा ने ऐडमिशन लिया था। ये छात्रा इस स्कूल की पहली छात्रा थी। लेकिन अब इस बोर्डिग स्कूल में छात्र और छात्राएं एक साथ पढ़ते हैं। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक इस स्कूल ने पहले भी इस लैंगिक भेदभाव को लेकर कदम उठा चुका है, इससे पहले इस स्कूल ने सभी छात्र- छात्राऔ को 'प्यूपिल' शब्द के नाम से बुलाने का ऐलान कर दिया था।
इस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके टेलिविजन एक्टर क्रिश्चियन जेसेन ने कहा था कि अगर स्कूल यह फैसला उस समय लेता जब मै स्कूल में पढ़ रहा था। तब वह संभवतः स्कर्ट ही पहनना पसंद करते।स्कूल के हेडटीचर का कहना है कि मैं उम्मीद करता हूं कि प्यूपिल मेरे पास खुद आकर कहें कि हम स्कर्ट पहनना चाहते हैं और हम इसकी मंजूरी देंगे।



إرسال تعليق