जिस महिला का चेहरा प्राकृतिक कांति लिए होता है और उसकी आंखें बड़ी-बड़ी होती हैं तो वह स्त्री खुशमिजाज तो होती ही है लेकिन साथ ही वह अपने आसपास के वातावरण और लोगों को भी खुशहाल रखती है।
जिस महिला के मस्तक पर पांच रेखाएं होती हैं उसकी आयु बहुत अधिक होती है और साथ ही उसकी विचार शक्ति बहुत तेज होती है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के होठों का आकार गोल और मोटा होता है। ऐसी होठों वाली महिलाएं बेहद अच्छा जीवन जीतीं हैं। उन्हें अपनी जीवन काल में कठिनाईयां बहुत कम आती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की भौंहें छोटी और समान होती हैं तो ऐसी महिलाएं ईमानदार और चरित्रवान होती हैं। ऐसी महिलाओं में चारित्रिक दोष देखने को नहीं मिलता है। ऐसी महिलाएं कुलीन मानी जाती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र में गहरी नाभी वाली महिला बेहद शुभ मानी जिस स्त्री की नाभि गहरी होती है और पैर के तलुए बेहद कोमल होते हैं उसे राजयोग की प्राप्ति होती है।






إرسال تعليق