मंदिरा बेदी को अपनी इस लाइफ स्टाइल की वजह से फिल्मों में नहीं मिले अहम रोल


एक्ट्रैस मंदिरा बेदी का कहना हैं कि छोटे बालों के कारण फिल्म इंडस्ट्री में वह एक खास तरह की भूमिकाओं तक सीमित रह गई हैं। फिल्म 'साहो' में अभिनेत्री नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


मंदिरा ने कहा, "मैं अबू धाबी में शूटिंग के लिए रवाना होने वाली हूं। मुझे लगता है कि लोग मुझे पुलिस अधिकारी या नकारात्मक किरदार की तुलना में किसी भी अन्य भूमिका में सोच तक नहीं सकते। मैं अपने छोटे बालों के कारण एक ही तरह ही भूमिकाओं में फंस गई हूं।"


मंदिरा ने हाल ही में तमिल फिल्म 'अदंगैथी' की शूटिंग पूरी की है। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। यह पूछने पर कि अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए क्या वह हेयरस्टाइल बदलना नहीं चाहतीं?


उन्होंने कहा, "नहीं, कभी नहीं। मैंने बाल बढ़ाने के बारे में कभी नहीं सोचा। यह स्टीरियोटाइप हटाने की जरूरत है कि छोटे बाल वाली महिला एक प्रेमिका, मां या पत्नी क्यों नहीं बन सकती? मैं उन्हीं में से हूं।"

Post a Comment

أحدث أقدم