जहां लोग हनीमून मनाने जाते हैं उस जगह होगी रणवीर सिंह और दीपिका शादी!


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से खबरें बनी हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल हर हालत में सात फेरे ले ही लेंगे। रणवीर और दीपिका की शादी इसी साल सितंबर से दिसंबर के बीच हो जाएगी। दोनों के पेरेंट्स ने तारीख तय कर ली है। रणवीर सिंह लंबे समय से दीपिका के साथ शादी करने के लिए बेताब थे और अब आखिरकार दीपिका ने शादी के लिए हां कर दी है। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।


पिछले दिनों ही दीपिका अपनी मम्मी के साथ कोलकाता के एक ज्वैलरी स्टोर में शॉपिंग करने गई थी। अब इनकी शादी से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि स्विटजरलैंड में शादी कर अपना घर बसाएंगे रणवीर-दीपिका। जी हां, कहा जा रहा है कि इनकी शादी स्विटजरलैंड में ही होगी। अगर एक लीडिंग रिपोर्ट की माने तो, रणवीर स्विटजरलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसीलिए रणवीर को अपनी शादी के लिए वहां से ऑफर मिला है। उन्होंने कहा है कि वो यहां से शादी कर सकते हैं।


हालांकि इस पर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पिछले दिनों ही खबरें आई थी कि रणवीर दीपिका मुंबई में ही शादी करेंगे। क्योंकि इनके पैरेंट्स चाहते हैं कि इनकी शादी यहीं हो। लेकिन रणवीर-दीपिका चाहते हैं कि शादी विदेश में हो। देखते हैं कि आखिर क्या होता है।

Post a Comment

और नया पुराने