नीदरलैंड आर्गेनाइजेशन फॉर एप्लाइड साइंटिफिक रिसर्च (टीएनओ) के एक दल ने एक जोड़ों से किसिंग हैबिट को लेकर कई सवाल पूछे। इनमें अहम सवाल थे कि बीते साल उन्होंने कितनी बार एक-दूसरे को किस किया और आखिरी बार लॉक्ड लिप्स वाली किस कब की थी। साइंटिस्ट ने फिर इन कपल्स के जीभ और लार का सैंपल पहले लिया और उसके बाद 10 सेकंड के चुंबन के बाद का सैंपल लिया।
किसिंग के बाद एक पार्टनर को प्रोबायोटिक ड्रिंक पीने को दिया गया, जिसकी मदद से आसानी से बैक्टीरिया की पहचान संभव है। दस सेकंड के चुंबन के बाद करीब आठ करोड़ बैक्टीरिया ट्रांसफर हो जाते हैं। ये स्टडी जर्नल माइक्रोबिओम में छपी थी। इस टीम के प्रमुख प्रोफ़ेसर रेमको कोर्ट बताते हैं,फ्रेंच किसिंग के जरिए बैक्टीरिया बड़ी तेज़ी से और बड़ी संख्या में एक के मुंह से दूसरे के मुंह में पहुंच जाते हैं।



एक टिप्पणी भेजें