पिछले दिनों ही दीपिका अपनी मम्मी के साथ कोलकाता के एक ज्वैलरी स्टोर में शॉपिंग करने गई थी। अब इनकी शादी से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि स्विटजरलैंड में शादी कर अपना घर बसाएंगे रणवीर-दीपिका। जी हां, कहा जा रहा है कि इनकी शादी स्विटजरलैंड में ही होगी। अगर एक लीडिंग रिपोर्ट की माने तो, रणवीर स्विटजरलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसीलिए रणवीर को अपनी शादी के लिए वहां से ऑफर मिला है। उन्होंने कहा है कि वो यहां से शादी कर सकते हैं।
हालांकि इस पर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पिछले दिनों ही खबरें आई थी कि रणवीर दीपिका मुंबई में ही शादी करेंगे। क्योंकि इनके पैरेंट्स चाहते हैं कि इनकी शादी यहीं हो। लेकिन रणवीर-दीपिका चाहते हैं कि शादी विदेश में हो। देखते हैं कि आखिर क्या होता है।



إرسال تعليق