दुनिया के वो पांच रेलवे स्टेशन जहां ट्रेनों की आवाज से ज्यादा सुनाई देती है भूतों की चीख


रेलवे स्टेशन ऐसी जगह होती है जहां हर समय लोगों की भीड़ नजर आती है और गाड़ियों के शोर से दिन-रात वह आबाद रहता है। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते, ट्रेन के आते ही दौड़कर उसे पकड़ते लोगों से रेलवे स्टेशन भरा रहता है। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि पूरी दुनिया में कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जो पूरी तरह वीरान हैं और यहां जाने से लोग कतराते है। यहां के डरावने माहौल को देखते हुए इन्हें बंद कर दिया गया है आइए आपको बताते हैं इन डरावने रेलवे स्टेशनों के बारे में....

1. सिंगापुर का बी शान एमआरटी स्टेशन काफी लोकप्रिय है, इसे बी शान टेंग की कब्र पर बनाया गया था। यहां लोगों को पटरी पर ताबूत चलता दिखाई देता है इसलिए लोग यहां जाने से डरते हैं।

2. मेक्सिको के पेंटीयोनेस और टेकूबा स्टेशनों के बीच एक सुरंग है। कहा जाता हैं कि जब भी इस सुरंग से ट्रेन निकलती है तो दीवारों पर भूतों द्वारा दस्तक देने की आवाजें आती हैं।

3. चीन के काओबाओ रोड बसवे स्टेशन का यह स्टेशन बहुत ही डरावना है। कहते हैं कि यहां कभी ट्रेन खराब हो जाती है तो यहां पर लोगों को भूत का साया दिखता है।

4. भारत में बेगुनकोडोर स्टेशन पुरुलिया से 50 किलोमीटर दूर है। कहा जाता है कि 1967 में एक स्टेशन कर्मचारी ने यहां एक महिला को सफेद साड़ी में देखा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उसके बाद ये स्टेशन वीरान हो गया।

5. ऑस्ट्रेलिया का मैक्वेरी फील्ड्स रेलवे स्टेशन भी काफी डरावना है। यहां के स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां एक औरत खून से लथपथ दिखाई देती है। उसकी चिल्लाने की आवाजें कई लोगों ने सुनी है।

Post a Comment

أحدث أقدم