विटामिन सी से भरपूर संतरा इसका एक बेहतर विकल्प है। यह न सिर्फ आपके टेस्ट को बहेतर करता है साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे को भी फायदा देता है।
संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये मां और बच्चे, दोनों का इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाएं अगर आयरन की गोली संतरे के जूस के साथ लें तो उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
एक्सपर्ट्स प्रेग्नेंट महिलाओं को संतरे का सेवन करने की सलाह देते हैं। गर्भवती महिला के शरीर में रोज करीब 80 से 85 प्रतिशत विटामिन सी पहुंचना जरूरी होता है। इससे बच्चे का दिमाग स्वस्थ रहता है।
गर्भावस्था में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। संतरे के रोजाना सेवन से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है। साथ ही ये शरीर में सोडियम और पोटैशियम की मात्रा को भी पूरा करता है।
प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाएं तनाव और डिप्रेशन से घिर जाती हैं। ये हॉर्मोन में बदलाव होने के कारम हो सकता है। संतरे में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेश कोर नियंत्रित रखता है। इसके सेवन से महिलाओं में तनाव कम होता है।





إرسال تعليق