राफाएला ने बताया कि फिर उनसे फेटिश (कामोत्तेजक) पुरुषों ने दूध की मांग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि मां के दूध का एक बहुत बड़ा बजार है तो दिन में जो दो लीटर दूध होता था, उसकी बिक्री शुरू करने का उन्होंने फैसला कर लिया। वह €1 (89p) प्रति आउंस के हिसाब पुरुषों को दूध बेचने लगीं। भारतीय रुपयों के हिसाब से इतनी रकम 80.31 रुपये होती है। राफाएला लांप्रोउ अब तक करीब 500 लीटर दूध बेच चुकी हैं जिससे उन्होंने 4500 पाउंड यानी भारतीय रुपयों के हिसाह 4 लाख 5 हजार रुपये कमाए हैं। लांप्रोउ अपना दूध ऑनलाइन बेचती हैं। वह अपने पति एलेक्स और दो बच्चों के साथ रहती हैं।
राफाएला लांप्रोउ कहती हैं कि यह साइड बिजनेस नशे की लत की तरह है। उन्होंने बताया- ”मैंने इसे लेकर फेसबुक ग्रुप बनाया और लोगों ने उसके जरिये संपर्क किया। मुझे यह सुनिश्चित कराने के लिए टेस्ट कराने पड़ते हैं कि मैं सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करती हूं।” वह कहती है कि उन्हें नहीं पता कि पुरुष उनका दूध खरीदकर क्या करते हैं, लेकिन वे बताते है कि वे उसे पीते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें परेशान नहीं करती है।



एक टिप्पणी भेजें