उम्र के इस पड़ाव की वजह से लड़कियों में बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा


आज कल के समय में लड़कियों को पीरियड्स यानी मासिक धर्म जल्द ही आना शुरू हो जा रह है. लेकिन ये 11 साल की उम्र में ही शुरू हो जाये तो आप इसी जरा भी अनदेखा न कीजिये। क्योकि हाल ही में हुए एक रिसर्च से पता चला है की कम उम्र में पीरियड्स आना शुरू हो जाये तो उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज होने का खतरा 50 फीसदी ज्यादा हो जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं की ने यह रिसर्च किया जिसमे उनके साथ भारतीय मूल की एक शोधकर्ता भी शामिल थीं। रिसर्च से यह बात सामने आई है कि 11 साल या इससे कम उम्र की लड़कियों को 13 साल की उम्र के बाद पीरियड्स शुरू होने वाली लड़कियों की तुलना में प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज का खतरा 50 फीसदी तक रहता है। प्रेग्नेंसी में डायबिटीज होना सामान्य जटिल बना देता है और मां और बच्चा दोनों को लंबे समय तक प्रभावित कर सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड की प्राध्यापक गीता मिश्रा ने बताया, ‘‘लड़कियों के शीघ्र तरुण अवस्था में आ जाने से प्रेग्नेंसी में डायबिटीज सहित स्वास्थ्य संबंधी कई प्रतिकूल परिणाम सामने आ सकते हैं।’’ शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष के लिए बॉडी मास इंडेक्स, बाल्यावस्था, प्रजनन और जीवनशैली कारकों का अध्ययन किया था। शोध दल ने 4,700 महिलाओं के बारे में अध्ययन कर पाया कि जिन महिलाओं में कम उम्र में पीरियड्स शुरू हुए, वे बाद में प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज का शिकार हुईं।

Post a Comment

और नया पुराने