वैसे तो पतली लड़कियों को हर मायने में मोटी लड़कियों से बेहतर माना जाता है, लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में ऐसा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद आपका यह ख्याल पूरी तरह से बदल जाएगा। रिसर्च के अनुसार, मोटी लड़कियों की तुलना में पतली लड़कियां ज्यादा रिजर्व्ड और अनफ्रेंडली रहती हैं साथ ही वह अपनी फीलिंग्स को खुलकर बयां नहीं कर पाती हैं। वहीं मोटी लड़कियां बहुत ओपन होती हैं और अपने दिल की बात बड़ी ही खूबसूरती के साथ बयां भी कर देती हैं।
इस बात से तो हम सभी वाकिफ है कि खुश रहने वाले लोगों की उम्र ज्यादा होती है। ऐसे में आपको बता दें कि रिसर्च इस बात का खुलासा भी हुआ है कि मोटी लड़कियां अपने पति को पतली लड़कियों के मुकाबले कईं गुना ज्यादा खुश रखती हैं। तो अगली बार किसी लड़की को सिर्फ उसके मोटापे को लेकर नजरअंदाज करने से पहले एक बार जरूर सोच लें।
रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि जो लड़के मोटी लड़कियों के साथ रिलेशन में होते हैं वो हर तरह के स्ट्रेस, मुश्किलों से बड़ी ही आसानी से निकल आते हैं। वो हमेशा खुश रहते हैं, हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं।
एक टिप्पणी भेजें