बता दे कि, दिशा काफी चर्चित अभिनेत्री है उन्होंने टीवी के कई शोज में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'प्यार का दर्द है" से की थी। इस शो में उनके साथ टीवी के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता मुख्य भूमिका में थे।
ख़ास बात यह है दिशा इस सीरियल में आई थी तब उनकी उम्र महज 17 साल थी और इस शो के जरिये उन्हें काफी सफलता हासिल हुई और वह टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा बन गई। इस सीरियल में दिशा ने पंखुरी नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया था।
इस सीरियल के अलावा भी दिशा टीवी के पॉपुलर शो 'वो...अपना सा’ जैसे कई शोज में नजर आ चुकी है उन्होंने टीवी के कई शोज में काम किया है। यही नहीं बल्कि, दिशा को कई अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।खबरों की माने तो दिशा इन दिनों छोटे परदे से दूर है. हालांकि, वह बहुत ही जल्द टीवी पर वापसी करने वाली है।




एक टिप्पणी भेजें