छुट्टिया एन्जॉय कर रही इस एक्ट्रेस ने शेयर की Bold तस्वीरें


टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार इन दिनों एक बार फिर से अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, दिशा इन दिनों छुट्टिया एन्जॉय कर रही है।


बता दे कि, दिशा काफी चर्चित अभिनेत्री है उन्होंने टीवी के कई शोज में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'प्यार का दर्द है" से की थी। इस शो में उनके साथ टीवी के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता मुख्य भूमिका में थे।


ख़ास बात यह है दिशा इस सीरियल में आई थी तब उनकी उम्र महज 17 साल थी और इस शो के जरिये उन्हें काफी सफलता हासिल हुई और वह टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा बन गई। इस सीरियल में दिशा ने पंखुरी नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया था।


इस सीरियल के अलावा भी दिशा टीवी के पॉपुलर शो 'वो...अपना सा’ जैसे कई शोज में नजर आ चुकी है उन्होंने टीवी के कई शोज में काम किया है। यही नहीं बल्कि, दिशा को कई अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।खबरों की माने तो दिशा इन दिनों छोटे परदे से दूर है. हालांकि, वह बहुत ही जल्द टीवी पर वापसी करने वाली है।

Post a Comment

أحدث أقدم