1. अगर आप वेजाइनल पार्ट की साफ-सफाई ठीक से नहीं करती हैं या बिना सोचे-समझे पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल कर लेती हैं तो इससे भी व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है।
2. यदि आप पीरियड्स, प्रेगनेंसी या मेनोपोज के दौर से गुजर रही हैं तो इस बात की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है कि आपको श्वेत प्रदर की समस्या हो।
3. बार-बार एबॉर्शन या गर्भपात करवाने से भी ये समस्या हो सकती है क्योंकि बार-बार गर्भपात करवाने से इंटरनल इन्फेक्शन या इंजरी का खतरा रहता है।
4. डायबिटीज का इससे सीधा कनेक्शन है। डायबिटीज की बीमारी वेजाइना में यीस्ट इन्फेक्शन होने का कारण बनती है। इससे व्हाइट डिस्चार्ज होता है।
5. गलत तरीके से संबंध बनाने और गर्भ निरोधकों के गलत उपयोग की वजह से इंटरनल इंजरी होती है जो श्वेत प्रदर को बढ़ावा देती है।
6. अनियमित खानपान या खाने में जंक फूड के अधिक इस्तेमाल से या अधिक उपवास रखने से भी हमारा सिस्टम गड़बड़ा जाता है। इससे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या उत्पन्न होती है।
7. गर्भ निरोधक गोलियां, अधिक सेक्स, क्रीम्स का अधिक इस्तेमाल या इंटरनल कान्ट्रसेप्टिव की वजह से वेजाइना में इन्फेक्शन हो जाता है, जो व्हाइट डिस्चार्ज का कारण बनता है।
8. ज्यादा देर तक शारीरिक संबंध बनाने से गनोरिया, क्लैमाइडिया जैसी सेक्सुअल बीमारियां वेजाइना में प्रवेश कर जाती हैं। इस तरह इन्फेक्शन फैलता है और व्हाइट डिस्चार्ज होने की वजह पैदा होती है।

إرسال تعليق