गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की दीवानी यह एक्ट्रेस राशि खन्ना हैं। राशि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने जिल, हाइपर, बंगाल टाइगर, शिवम और सन ऑफ सथ्यमूर्ति-2 में काम किया है। बॉलीवुड में राशि फिल्म 'मद्रास कैफे' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आ चुकी हैं।
राशि क्रिकेट बहुत पसंद करती हैं वह टीम इंडिया का कोई मैच देखना नहीं भूलती क्योंकि उन्हें गेंदबाद जसप्रीत बुमराह का खेल बहुत पसंद आता है। राशि खासकर मैच सिर्फ जसप्रीत बुमराह के लिए ही देखती हैं। इस बात का जिक्र राशि ने खुद किया है कि वह बुमराह की दीवानी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की तारीफ करती रहती हैं। अब देखना है कि क्या बॉलीवुड और क्रिकेट का यह रिश्ता आगे बढ़ पाता है या नहीं।



إرسال تعليق