1. कंडोम के पैकेट को कभी मूंह से ना खोलें। इससे कंडोम के कटने और फटने का डर होता है। और अगर कंडोम एक बार फट गया तो ये किसी तरह से भी उपयोगी नहीं रहेगा।
2. हमेशा कंडोम खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरुर चेक कर लें। क्योंकि एक्सपायर हो चुके कंडोम महिला और पुरुष दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
3. हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला कंडोम ही इस्तेमाल करें। क्योंकि सस्ते कंडोम से यौन अंगों में संक्रमण होने का खतरा भी होता है।
4. अगर कंडोम उल्टा पहना है तो उसे बीच संभोग में सीधा ना करें। क्योंकि इससे कंडोम में शुक्राणु लगने का खतरा होता है, जिससे की गर्भधारण की सम्भावना बढ़ जाती है।
5. कंडोम का इस्तेमाल करने के दौरान किसी भी तैलीय या चिकनाई वाली चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।
6. लोगों को डर होता है कि कंडोम का इस्तेमाल करने से संभोग का आनंद चरम स्तर पर नहीं आता। जबकि ये बिलकुल गलत है।
7. कंडोम को कभी भी पर्स और सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए।



एक टिप्पणी भेजें