इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ सिएना में वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में ये दावा किया है जिसके अनुसार सुबह के समय लाइट के उपयोग से सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही उन पुरुषों को संतुष्टि मिलती है जिन्हें आमतौर पर सेक्स करते समय संतुष्टि नहीं मिलती है। इससे पुरुषों के टेस्टरॉन लेवल बढ़ने में भी मदद मिलती है। जिससे उनकी सेक्स लाइफ पहले से बेहतर बन जाती है।
शोध में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर एंड्रिया फैगियोलिनी ने कहा कि हमने इसके बेहतर रिजल्ट सर्दियों में देखे हैं। टेस्टेरॉन का लेवल बढ़ने से आपको अपने पार्टनर से संतुष्टि का अहसास होता है। नॉर्थर्न हेमिस्फियर में रहने वाले पुरुषों में नवंबर से लेकर अप्रैल के बीच में टेस्टरॉन के बनने के प्रोसेस धीमा हो जाता है। इसके बाद अक्टूबर में टेस्टरॉन का प्रोडक्शन अपने चरम पर होता है।

एक टिप्पणी भेजें