1. लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर लड़कों को पसंद करती हैं। जिन लड़कों में आत्मविश्वास होता है या जो खुद पर भरोसा करते हैं वे लड़कियों की पहली पसंद बन सकते हैं। लड़कों की यह क्वॉलिटी लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में काफी मदद करती है।
2. अगर कोई लड़का किसी टीनएज गर्ल का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता है तो उसे खुद को सजाने और संवारने के लिए बेसिक चीजें जरूर अपनानी चाहिए जैसे डियो का प्रयोग, साफ कपड़े पहनना आदि। लड़कियां लड़कों के कपड़े और हेयरस्टाइल पर बहुत ध्यान देती हैं।
3. लड़कियों को हमेशा खुश रहने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगर आप अपने साथ-साथ लड़कियों को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो आप उनकी नजरों में हीरो बन सकते हैं। लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों के साथ रहना चाहती हैं जो उन्हें हंसाए और जिससे बात करना काफी आसान हो।
4. लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो केयरिंग हो। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप हर घड़ी उनके साथ रहेंगे। लड़कों का केयरिंग स्वभाव लड़कियों को उनके प्रति आकर्षित करता है।
5. लड़कियों को बात करना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में जो लड़का काफी देर तक उनसे बात करता रहे यानी जो कुछ अपनी बात कहे और कुछ उनकी बातें सुनें। ऐसे लड़कों को लड़कियां काफी पसंद करती हैं।
6. लड़कियां उन लड़कों को काफी पसंद करती हैं जो दिखने में अच्छे होते हैं। इसके अलावा लड़कियां उनकी स्माइल, आंखों और बॉडी पर भी खासा ध्यान देती हैं। इन्हें देखने के बाद ही वे लड़कों को पसंद करती हैं।
7. लड़कियां लड़कों को पसंद करते समय उनकी बुद्धि को भी ध्यान में रखती हैं। जो लड़के स्मार्ट और समझदार होते हैं लड़कियां उनके साथ काफी सुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि वे जानती हैं कि किसी भी समस्या का हल कैसे निकालना है।
8. लड़कियों को वो लड़के काफी इंप्रेस करते हैं जो लड़कियों का सम्मान करते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं।



एक टिप्पणी भेजें