वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में वरुण पहली बार ऐक्ट्रेस बनिता संधू के साथ नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग सिर्फ 38 दिन में पूरी की गई है। फिल्म को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में शूट किया गया है। वरुण धवन बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुकें हैं। अब तक एक्टर ने कुल 9 फ़िल्में की है और सभी सुपरहिट रही। अभी कुछ देर पहले ही अक्टूबर फिल्म की तरफ से दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं है जो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है।
इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ नजर आएंगे। ट्रेलर का इंतज़ार है उसके बाद पता चल पाएगा कि फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री कैसी है। वैसे वरुण धवन एक शानदार अभिनेता बन चुकें है। उन्हें बखूबी आता है कि किस तरह किसी एक्ट्रेस के साथ फ़िल्मी परदे पर अपनी केमेस्ट्री स्ट्रोंग रखनी है। और जब बात रोमांस की हो तो वरुण का हाथ पकड़ना मुश्किल है। अक्टूबर फिल्म एक रोमांटिक और लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में की गई है।
फिल्म का डायरेक्शन किया है शूजित सरकार ने। कहानी लिखी है जूही चतुर्वेदी ने। फिल्म का आख़िरी शूट मनाली में किया गया है। फिल्म 13 अप्रैल 2018के दिन रिलीज होने वाली है। एक इंटरव्यू में शूजित ने बताया, ‘हम बहुत हल्का महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमने समय से पहले शूटिंग खत्म कर ली है। हमारा आखिरी शेड्यूल मनाली में था, इसलिए थोड़ी भी देर होती तो मौसम बहुत ठंडा हो जाता।


إرسال تعليق