पहले वनडे में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने बना डाला ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड


जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा वो हो गया जी हा भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने परचम लहराया और भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका की इस जीत ने और भारत की हार ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। श्रीलंका की बात करें तो टीम को लगातार 12 मैचों में हार के बाद पहली जीत मिली है। 

भारत में गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

श्रीलंका ने पहले वनडे को 20.4 ओवरों में जीत लिया। इस लिहाज से टीम के पास अभी भी 176 गेंदें बची थीं। गेंदों के बचने के लिहाज से श्रीलंका की भारत में ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

श्रीलंका से पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2007 में वडोदरा में 145 गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया था। लेकिन अब श्रीलंका ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर गेंदों के बचने के लिहाज से भारत में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना डाला है।

इसके अलावा भारत के खिलाफ गेंदों के बचने के लिहाज से श्रीलंका की ये तीसरी सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका ने इससे पहले साल 2010 में दांबुला में 209 गेंद शेष रहते और 2012 में हंबनटोटा में 181 गेंद शेष रहते मैच हराया था। 

Post a Comment

أحدث أقدم