मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम वरना शकुन भी बन जाते हैं अपशकुन


ऐसा माना जाता है कि मंगलवार का दिन हनुमान जी को बहुत प्रिय है। मंगलवार को हनुमत अराधना करना लाभकारी है लेकिन बहुत कुछ ऐसा भी है जिसे करना स्वयं अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। मंगल ग्रह आयु का भी प्रतिनिधि है, इसलिए इस दिन की गई छोटी सी भी भूल आयु का भी नाश करती है। ज्योतिषी पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार इस कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

1. जो लोग मंगलवार के दिन मिठाई का दान करते हैं उन्हें उस दिन स्वयं मीठा नहीं खाना चाहिए। जिस दिन जिस चीज का दान किया जाता है, उसे उसी दिन ग्रहण नहीं करना चाहिए।

2. मंगलवार के दिन जो कोई भी व्रत रखते हैं उन्हें नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. मंगलवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन दुकान या किसी भी प्रतिष्ठान पर हवन नहीं करना चाहिए।

4. मंगलवार के दिन नेल कटर का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही बाल कटवाना चाहिए।

5. मंगलवार के दिन किसी भी धारदार सामान, जैसे छुरी, कांटा, कैंची आदि कदापि नहीं खरीदना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم