सलमान और अभिषेक के लिए नहीं ऐश्वर्या इस शख्स के लिए धड़कता था दिल


आज हम बॉलीवुड की उस स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ-साथ अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चे में रही हैं। नहीं समझें आप… दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन की। ऐशवर्या नें विश्व सुन्दरी बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा और काफी नाम व शोहरत कमाएं और साथ ही लव व ब्रेकअप के किस्से भी।


एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम सबसे पहले बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान से साथ जुड़ा था। खबरों की मानें तो सलमान और ऐश्वर्या दोनों ही एक दुसरे के प्यार में पागल थे। इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म के बाद भी दोनों आए दिन एक-साथ नज़र आते थे। दोनों का प्यार काफी दिनों तक नहीं चल पाया और बाकी बॉलीवुड कि अन्य लव स्टोरियों की तरह ऐश-सलमान की लव स्टोरी का भी अंत बहुत बुरा हुआ।


सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या अंदर से काफी टूट चुकी थी और तब ऐश्वर्या को विवेक ओबेराय ने सहारा दिया था। विवेक और ऐश्वर्या में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों के बीच के संबंध इतने गहरे हो गए थे कि शादी की खबरें तक आ गई थी। चाहे कोई पार्टी हो या कोई फंक्शन ऐश्वर्या अक्सर विवेक के साथ ही नजर आया करती थीं। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ नहीं मालुम लेकिन रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। इस तरह ऐश्वर्या को उनका प्यार फिर से नहीं मिल पाया। फिर ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और एक खुशहाल ज़िंदगी जी रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم