1. जब भी अपने पार्टनर से अतीत के बारे में बात करें तो शुरूआत में ही उसके व्यवहार के बारे में जान लें। अगर पार्टनर को गुस्सा आने लगे तो बात को वहीं रोक दें।
2. अतीत के बारे में सुनकर हो सकता है कि पार्टनर आपको लेकर असुरक्षित महसूस करने लगे। ऐसे में उसे सिर्फ उतना ही बताएं जितना जरूरी हो।
3. हर एक व्यक्ति अपनी जगह पर परफैक्ट होता है। अगर आप अपनी पार्टनर की एक्स के साथ तुलना करने लगेंगे तो वह बुरा मान जाएगी और हो सकता है कि वह आपको छोड़ दे।
4. अपने एक्स के बारे में बताने से पहले पार्टनर का मूड देख लें। अगर वह अच्छे मूड में है तभी उनसे बात करें।

إرسال تعليق