पिछले दिनों 100 रूपए के नए नोट की तस्वीर वाइरल होने के बाद अब 5 रूपए के नोट को लेकर खबरे आने लगी है। पांच रूपए के जिस नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसका रंग पीला है और 200 के नोट जैसा ही दिखता है। वायरल हो रहे इस नोट पर गांधी जी की तस्वीर के साथ रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया भी लिखा हुआ है। इस नोट पर सीरीज नंबर भी छपा है जो की, 7AL 002285 है।
जानकारी के मुताबिक़ वाइरल हो रही इस तस्वीर के पीछे कोई सच नहीं है। यह तस्वीर 50 के नोट की है जो की अभी हाल मे मार्किट मे आए है। इस तस्वीर को गौर से देखने पर नजर आता है की अंको के साथ हेर-फेर की गयी है। जहां 50 लिखा हुआ था वहां से जीरो हटा कर 5 कर दिया गया है।

إرسال تعليق