आपको बता दें ट्विंकल खन्ना ने फेमस मैगजीन ‘वोग’ के कवर पेज के लिए एक फोटो शूट कराया है। इस फोटो में ट्विंकल किताबों के एक ढेर पर बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इस फोटो में दिख रहा है कि ट्विंकल ने नाइट ड्रेस पहनी हुई है। हालाँकि उनका एक पैर किताबों के ढेर के बीच रखे एक छोटे से स्टूल पर रखा है। हालाँकि ट्रोल होने के बाद ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर इस बाबत सफाई भी दी है कि उनका पैर किताबों पर नहीं बल्कि स्टूल पर है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सफाई में लिखा, ‘आसानी से क्रोधित हो जाने वाले लोगों के लिए – मेरा पैर स्टूल पर है, किताब पर नहीं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि धूल किताब के कवर पर लगे। इसके अलावा मुझे किताबों पर बैठने, उनके पास सोने और यहां तक की बाथरूम में पढ़ने के लिए उनका ढेर लगाने से भी कोई समस्या नहीं है। बुद्धि के देवता आपके पास तब आएंगे जब आप उन्हें पढ़ेंगे, न कि उनकी पूजा करेंगे। इस किताबी कीड़े की तरफ से खूब सारी खुशियां और प्यार।’

एक टिप्पणी भेजें