दाद से हैं परेशान तो, अपनाएं यह तरीका हफ्ते में हो जाएगी ठीक


दाद त्वचा पर होने वाला संक्रमण है। इससे त्वचा पर गोल आकार में छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसस पर तेज खुजली और जलन होने लगती है। इनको अनदेखा करने पर यह बढ़ने लगती है और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी फैलनी शुरू हो जाती है। वैसे तो इसका डॉक्टरी इलाज करवाना बहुत जरूरी है लेकिन घरेलू तरीके से भी इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। आइए जानें किस तरीके से आसानी से पा सकते हैं दाद से छुटकारा.....

1. जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे दाद वाले हिस्से पर 5-6 घंटे तक लगाकर रखें। इसका इस्तेमाल दिन में 2 बार करें। लगातार 1 हफ्ते तक यह तरीका अपनाने से दाद ठीक हो जाएगी।

2. लहसून में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। लहसूून के पेस्ट को दाद पर लगा कर कपड़े से बाध लें। इसे सोने से पहने इस्तेमाल करें।

3. इसमें एंटीफंगल जैसे गुण होते हैं, जो दाद के लिए बहुत असरदार है। इसे रूई की सहायता से दाद पर लगाएं इस प्रक्रिया को दिन में 2-4 बार लगा कर 1 घंटे बाद धो लें। इसका इस्तेमाल खाने में करने से भी फायदा मिलता है।

4. कच्चे पपीते के इस्तेमाल से सूजन,जलन को बहुत आराम मिलता है। पपीते के पेस्ट को दाद पर लगा कर 20 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। यह हर तरह के फंगस को नष्ट कर देता है।

5. दाद बहुत तेजी से फैलती है। इस पर खुजली और जलन भी बहुत होती है। इसके रस के इस्तेमाल करने से दाद पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने