महलाघा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। महलाघा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। हिंदुस्तानी यूजर्स इनकी तुलना खासकर आंखों को ऐश्वर्या राय से जोड़कर देख रहे हैं।
महलाघा जाबेरी का जन्म ईरान के इसफानन में हुआ है हालांकि अब वो यूएसए में रहती हैं। महलाघा बिजनेस स्ट्डीज की स्टूडेंट रही हैं और इससे पहले वो मैथ्स और फिजिक्स में डिप्लोमा कर चुकी हैं।
महलाघा पेशे से मॉडल हैं। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए इस ब्यूटी गर्ल को उनकी बहन ने सुझाव दिया था। बहन का मानना था कि वह मॉडलिंग में बेहतरीन काम कर सकती हैं।
मॉडलिंग वर्ल्ड में कदम रखते ही महलाघा को एक के बाद एक कई प्रोडक्ट के विज्ञापन मिलने शुरू हो गए हैं। महलाघा ने साल 2009 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था और अब इस सोशल प्लेटफॉर्म पर उनके 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
महलाघा खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। यह उनके डेली रूटीन का हिस्सा है। महलाघा जबेरी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘योग ने मुझे परफेक्ट फिगर पाने में मदद की। इससे मन को भी शांति मिलती है।’






एक टिप्पणी भेजें