ये तो सभी जानते हैँ बच्चों को ज्यादा देखभाल और ज्यादा समय की जरूरत होती है। ऐसे में पति-पत्नी पहले एक-दूसरे के लिए जो समय निकालते थे वो बाद में बच्चे को चला जाता है। ऐसी स्थिति में ही पुरुष बाहर अफेयर की तलाश करने लगते हैं। एक वेबसाइट द्वारा करवाए गए इस सर्वे में ये भी पाया कि बच्चे के जन्म के बाद ज्यादा जिम्मेदारियों के बढ़ने से आर्थिक समस्याएं और थकान भी अधिक होने लगती है इस वजह से कई बार झगड़े बढ़ना, रिश्तों में कड़वाहट जैसी चीजे भी होने लगती हैँ। इन सब स्थितियों से भागने के लिए पुरुष बाहर खुशी तलाशने लगते हैं।
सर्वे में भाग लेने वाले तरीबन 22 फीसदी पुरुषों का कहना था कि इन सभी परेशानियों और रिश्ते में कड़वाहट के कारण उन्होंने दूसरी शादी तक कर ली लेकिन दूसरी पत्नी से हुए बच्चे के साथ इन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई। इन पुरुषों का मानना है कि एक बार की गलती से उन्हें सबक मिला और ऐसे में आने वाली स्थितियों के लिए उन्होंने खुद का हर तरीके से तैयार किया। आपको बता दें विक्टोरिया मिलान ऐसे लोगों के लिए वेबसाइट है जो अपनी मैरिड लाइफ से खुश नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें