इसके साथ ही एक देशी और विदेशी मैडम के बीच प्यार की कहानी की शुरुआत भी होने लगी। हालांकि मारथा न ही इंग्लिश समझती थीं और न ही हिंदी। उधर अनंत का भी इंग्लिश में हाथ तंग था, पर इश्क़ की नाव पर सवार होने के लिए अनंत ने पुर्तगाली सीखी। बात करते-करते मारथा और अनंत इतने करीब आ गए कि मारथा ने शादीशुदा होने के बावजूद ब्राज़ील छोड़ कर हिंदुस्तान आने का फ़ैसला ले लिया। मारथा दो बच्चों की मां हैं, पर अनंत का कहना है कि वो और मारथा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और दोनों ने शादी करना चाहते हैं।
इस बात का खुलासा उस समय हुए जब मारथा टूरिस्ट वीज़ा पर बिना कुछ कहे हिंदुस्तान आ गई और मारथा के पति ने उनकी मिसिंग रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस जांच में मारथा के टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आने का पता चला। इस बाबत जब ब्राज़ील ऐंबेसी से संपर्क किया गया, तो मारथा की लोकशन दिल्ली के तुगलक रोड थाना बताई गई। हालांकि मारथा ने पुलिस को बताया है कि वो अपनी मर्ज़ी से यहां आई हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें