अचानक टूट जाए आपकी चप्पल तो समझ जाइये यह संकेत


कहते हैं शनि का सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति के पैरों में होता है। वैसे तो शनि का जल्दी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन, अगर आपके गृहदशा ख़राब चल रहे हैं तो फिर व्यक्ति को इसके बुरे प्रभाव को भी झेलना पड़ता है। हालांकि इन सब दुष्प्रभाव वाली चीजों के होने से पहले शनिदेव इसका संकेत दे देते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अगर आप सहीं और समय रहते उपाय कर लें तो आप बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

शनि ख़राब होने पर ऐसा एक दुष्प्रभाव पड़ता है जब एकाएक चलते समय आपकी चप्पल टूट जाये। या अगर आपकी चप्पल बार-बार टूटने और चोरी होने लगे तो यह आपके लिए बुरा संकेत हो सकता है। यह भविष्य में आने वाले संकटों का सूचक होता है। इससे आने वाले समय में आपको कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इतना ही नहीं आपकी चप्पल खोना भी आपके लिए बुरा संकेत हो सकता है। तो अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है या हो रहा है तो सतर्क हो जाइये। साथ ही आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

अगर आपको भी शनि के बुरे प्रकोप से बचना है तो इसके लिए गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करिए। क्योंकि आप कितने भी शनि को शांत करने के उपाय करें, यह उन सबसमें सबसे ज्यादा प्रभावशाली और जल्दी प्रभाव दिखाने वाला होता है। इसके अलावा शनिवार के दिन किसी पात्र में सरसों का तेल रखकर उसमें अपना मुख देखकर दान करना भी शनि को जल्दी प्रसन्न करता है। साथ ही शमी और पीपल के पेड़ की नियमित पूजा औक संध्या काल में इसके नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना भी आपको भविष्य की परेशानियों से बचाने में कारगर होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم