मंगलवार के दिन हनुमानजी को अर्पित करें ये एक चीज, लक्ष्मीजी की होगी विशेष कृपा!


मंगलवार के दिन रामभक्त हनुमान जी को पान चढ़ाने का रिवाज है। इस पान के साथ विशेष प्रार्थना भी की जाती है। मान्यता यह है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी को विशेष पान अर्पित करने से जीवन की हर समस्या का नाश होता है।

हनुमान जी को पान चढ़ाने से क्या होंगे लाभ
हनुमान जी को अष्ट सिद्धि प्राप्त है। यानी कि हनुमान को लक्ष्मी के आठों रूपों का आर्शीवाद है। ऐसे में अगर आप हनुमान जी को पान चढ़ाते हैं तो आप पर लक्ष्मी की कृपा होगी।
राम भक्त हनुमान अगर खुश होंगे तो राम भी प्रसन्न होंगे। शास्त्रों के अनुसार भगवान राम विष्णु के ही अवतार हैं। ऐसे में आपको भगवान विष्णु का भी आर्श‍िवाद मिलेगा।

कैसे बनवाएं हनुमानजी के लिए विशेष पान
इस पान में केवल कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा और सुमन कतरी डलवाएं। यह पान एकदम ताजा, मीठा और रसभरा होना चाहिए। ध्यान रहे कि पान में चूना, तंबाकू एवं सुपारी नहीं डलती है।

कैसे करें हनुमानजी को पान अर्पण 
विधि-विधान से पूजन करने के बाद अरज करें ‘हे हनुमानजी, यह मीठा पान अर्पण है। मेरे जीवन में मिठास भर दीजिए। हनुमानजी को यदि यह बोलकर अर्पण किया जाए तो बजरंगबली की कृपा से बहुत जल्दी हर समस्या दूर होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم