वृष: विदेश भ्रमण हेतु शुभ संकेत हैं। लंबे प्रवास के योग हैं। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। अर्थ लाभ के योग हैं।
मिथुन: नए कार्य हेतु समय प्रतिकूल है। अच्छे समय का इंतज़ार करें। क्रोध पर संयम रखें। कलह होने के योग हैं। अधिक खर्च से धन संकट आएगा।
कर्क: वैभवशाली जीवन से आनंदित होंगे। बिजनैस में लाभ होगा। सेहत भी सुधरेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
इन चार राशि वाले लड़कों पर क्यों फ़िदा होती है लडकियां?
सिंह: परिजनो संग वाणी पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताश होंगे। कर्मठता ही सफलता देगी।
कन्या: वाद-विवाद से बचें। आकस्मिक खर्च के योग हैं। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में बाधा आएगी। प्रियजन संग मिलन से आनंद आएगा। उदर पीड़ा रहेगी।
तुला: मन संवेदनशील रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति में अभाव रहेगा। निजी संबंधों में कटुता पैदा होगी। आय साधन सुलभ होंगे। बिजनैस ट्रिप से लाभ होगा।
वृश्चिक: समय का पूर्ण उपयोग करें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बनाएगी। घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य हेतु समय शुभ है। चित्त प्रसन्न रहेगा।
- क्या आपके भी पार्टनर का नाम अंग्रेजी के "इस" अक्षर से शुरू होता है?
धनु: असमंजस वश अनिर्णायक स्थिति रहेगी। मन व्यग्र रहेगा। परिवारजनों संग मनमुटाव के योग हैं। कार्यभार बढ़ेगा। कार्य असफलता निराशा देगी।
मकर: प्रोफैशन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। गिरने से बचें शारीरिक हानि के योग हैं। स्नेहीजनों संग भेंट होगी।
कुंभ: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट से दूर रहें। अनुचित पूंजी निवेश से बचें। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी।
मीन: मित्रों पर खर्च होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। परिजनों के अनुकूल चलें। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे।
إرسال تعليق