आपको बता दें कि हर साल वेलेंटाइन डे के अवसर पर लड़के एक वर्जिन पेड़ के नीचे एक्ट्रेस की पूजा करते है जो कि कैम्पस में स्थित कोई भी पेड़ हो सकता है। इस पेड़ पर साल की सबसे खुबसूरत और पॉप्युलर एक्ट्रेस की फोटो लगाकर उस एक्ट्रेस की पूजा की जाती है। ये पूजा इसलिए की जाती है ताकि वर्जिन लड़को को जल्द ही अपनी विर्जिनिटी खोने का अवसर प्राप्त हो। इस अजीब पूजा-पाठ के पीछे उनका मकसद है कि वे प्रार्थना करके अपने लिए एक गर्लफ्रेंड मांगते है।
हर साल एक्ट्रेस की पूजा के लिए किस एक्ट्रेस की तस्वीर लगानी है इस पर गहन विचार किया जाता है। वैसे इस साल लड़कों की दो चॉइस थी एक दिशा पटनी और दूसरी नरगीस फाखरी। लेकिन काफी सोच विचार करने के बाद लड़कों ने दिशा का नाम फाइनल किया। पिछले साल इसी पूजा में उर्वशी रौतेला, सनी लिओनी और दीपिका पादुकोण की तस्वीर की पूजा की गई थी। स्टूडेंट्स का दावा है कि इस पेड़ पर पूजा करने से छः महीने के भीतर कोई ना कोई गर्लफ्रेंड मिल जाती है।
इस पूजा में पेड़ को एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ-साथ कई सारे कंडोम से सजाकर पूजा-पाठ का चलन पिछले कई वर्षो से जारी है। आपको बता दें कि हर साल ये मजाक दिल्ली यूनिवर्सिटी के लड़के करते है जिसमें पूजा पाठ फ्रेशर्स को करनी पड़ती है। इस पेड़ को ख़ास नाम भी दिया गया है, इस पेड़ को ‘लवर्स पॉइंट’ कहा जाता है।




إرسال تعليق