नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में गेस्ट के रूप में पहुंची सनी ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था तो कोई भी फिल्म स्टार उनके साथ काम करना नहीं चाहता था। इस दौरान उन्होंने एक अवॉर्ड शो का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि वह आज भी उसे सोच कर डर जाती हैं। उन्होंने बताया कि एक शो के आर्गनाइज़र चाहते थे कि सनी लियोनी किसी स्टार के साथ स्टेज शेयर करें। लेकिन हर किसी ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया और यह देखर उन्हें बहुत दुख हुआ। सिर्फ एक ही एक्टर थे जो उनके साथ काम करने के लिए तैयार हुए। उनका नाम था- चंकी पांडे।
सनी ने शो के दौरान इस बात का खुलासा भी किया कि सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी उनके साथ काम नहीं करना चाहती। लेकिन मैंने कभी इन सब बातों की परवाह नहीं की। पर हां मेरे लिए उस समय वहां मौजदू होना ज्यादा अजीब था। खैर, अब तो सनी फिल्म से लेकर आइटम नंबर तक में काम कर रही हैं।

إرسال تعليق