इन फलों का गलत समय पर सेवन करोगे तो फायदे की बजाए नुकसान होगा!


हम में से ज्यादातर लोग नियमित रूप से फलों का सेवन करते हैं, पर इसके बाद भी बीमार पड़ जाते हैं। हो सकता है कि इसके पीछे गलत समय में गलत चीजों का सेवन करना हो। आयुर्वेद में बताया गया है कि किसी भी चीज को गलत समय पर सेवन किया जाए तो फायदे की बजाए नुकसानदेय साबित हो सकती है.....

सेब: 
सेब का सेवन सुबह के नाश्ते में करना उत्तम माना गया है। इसमें पेक्टिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो बीपी को लो करता है और कोलेस्ट्राल को घटाता है। सेब का सेवन रात में के भोजन में नहीं करना चाहिए क्योंकि रात में पेक्टिन के पाचन में मुश्किल होती है और फिर इससे पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ती है।

केला:
केला का सेवन दोपहर यानी लंच में करना चाहिए। केला हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। केले का सेवन रात में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्यों कि इससे अपच की समस्या हो सकती है।

सूखे मेवे व फली:
इनका सेवन दोपहर में करना अच्छा माना गया गया है क्योंकि यह ब्लड प्रेसर को कम करने में सहायक होते हैं। रात में इनका सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है।

संतरा:
संतरे का सेवन शाम को करीब चार बजे के नाश्ते में करना चाहिए। कहा जा रहा है कि सुबह खाली पेट नाश्ते में संतरा लेने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

टमाटर:
टमाटर को सेवन भी सुबह अच्छा माना गया है कि रात में इसके सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم