शिल्पा शेट्टी के गले में बंधे इस स्कार्फ की कीमत सुन लेंगे तो आपकी नींद उड़ जाएगी!


हाल ही में शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा और बेटे विआन के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गई हैं। इससे पहले वो पति और बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। इस दौरान शिल्पा और उनके पति व्हाइट कपड़ों में नजर आए थे।

यहां शिल्पा का लुक कमाल लग रहा था। उन्होंने Helene Berman London की व्हाइट जैकेट और ब्लू डेनिम जींस पहनी थी। साथ ही उन्होंने Hermes का खूबसूरत बैग लिया हुआ था। लेकिन लोगों का ध्यान उनके Louis Vuitton के स्कार्फ पर ज्यादा था। गले में ब्लैक और रेड कलर का स्कार्फ शिल्पा की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था। शिल्पा के इस स्कार्फ की कीमत सुन लेंगे तो आपकी नींद उड़ जाएगी।

Louis Vuitton के इस स्कार्फ की कीमत 21 हजार रुपए है। अगर आप स्कार्फ खरीदेंगे तो वो 50 या 150 रुपए का होगा। लेकिन शिल्पा एक बिजनेसमैन की बीवी हैं। उनके लिए इतना महंगा स्कार्फ खरीदना बड़ी बात नहीं है।

Post a Comment

أحدث أقدم