1. लड़कियां जितना भी क्यों ना कमाती हो उन्हें हमेशा यही लगता है कि वो जो भी शॉपिंग करें वो पति ही करवाए। इसलिए अगर आप भी दूर रहते हैं तो पत्नी को हर महीने पैसे जरूर भेज दें ऐसा करने पर पत्नी को ये एहसास होगा कि आप उसका कितना ध्यान रखते हैं।
2. शादी के बाद चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही एक साथ रहने की आदत पड़ जाती है। लेकिन अचानक दूर जाने से दोनों को ही तकलीफ होती है। इसलिए अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर रह रहे हैं तो उसे सरप्राइज गिफ्ट जरूर भेजें ऐसा करने से आपके पार्टनर को आपके साथ रहने का एहसास होगा।
3. दूर रहने पर पति और पत्नी को एक दूसरे का देखने का मन ज्यादा करने लगता है। इसलिए हो सके तो दिन में भले ही फोन पर बात कर लें लेकिन रात में जरूर वीडियो चैट करें।
4. लड़कियां अक्सर लड़कों का फोन लगातार बिजी जाने पर शक करती हैं। इसलिए हो सके तो फोन को ज्यादा देर तक बिजी ना रखे और अगर कॉल वेटिंग जा रही हो तो तुंरत अपने पार्टनर को फोन करें।

إرسال تعليق