राशिफल : 17 सितंबर 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: रविवार को भी बिजी रहेंगे। समय घरेलू कार्यों को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

वृष: रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। जरूरी समान की खरीदारी करेंगे। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।

मिथुन: छुट्टी के बावजूद व्यस्त रहेंगे। मित्र मंडली को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग हैं।

कर्क: परिजनों के डिमांडस् का निपटारा करेंगे व उनकी डिमांडस जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे।

सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। महत्वपूर्ण कागजात व अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। शाम में मित्रों के साथ छुटटी की रंगत बढ़ेगी।

तुला: संडे भी बिजी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैडिंग काम निपटाने में समय बीतेगा। शाम में निकट संबंधी से मुलाकात होगी।

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मिलाप होगा। जनसम्पर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा।

धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। परिजनों व बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।

मकर: संडे का दिन परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।

कुंभ: संडे उपकरण के रख-रखाव में बीतेगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।

मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। आउटिंग पर जाएंगे। शाम को शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी। 

Post a Comment

أحدث أقدم