1. मस्तिष्क में ऑक्सिजन का बहाव कम और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होने पर फेफड़े की समस्या हो सकती है। ऐसे में जम्हाई आने पर मस्तिष्क में ऑक्सिजन का फ्लो बढ़ता है और लंग्स से खराब हवा निकालने में मदद मिलती है।
2. कई शोध दावा करती हैं कि तनाव बढ़ने पर मस्तिष्क का टेम्प्रेचर बढ़ता है। ऐसे में जम्हाई आती है। इस प्रक्रिया के दौरान हमें ऑक्सिजन की पर्याप्त मात्रा मिलती है, जिससे दिमाग ठंडा होता है।
3. नींद पूरी न होने या स्लीप ऐप्निया नामक डिस-ऑर्डर होने पर ज्यादा जम्हाई आने की समस्या होती है।
4. एनर्जी की कमी होने पर थकान होती है। इस स्थिति में बॉडी में एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए ज्यादा ऑक्सिजन की जरूरत पड़ती है, इसलिए जम्हाई आती है।
5. कई बार कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से बहुत ज्यादा जम्हाई आती है।
6. बार-बार जम्हाई आना हाईपोथाइरॉयड डिस्म की निशानी हो सकती है। शरीर में थाइरॉयड हॉर्मोन कम बनने पर ऐसा होता है।
7. बहुत ज्यादा जम्हाई आने का संबंध हार्ट प्रॉब्लम से हो सकता है। शरीर में ऑक्सिजन की कमी होने पर ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

إرسال تعليق