लोग इस तस्वीर को अपने सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि ये भी एक विडंबना ही है। आपको बता दें कि ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में शौचालय ना होने के कारण एक लडक़ी शादी के अगले दिन ही ससुराल से वापस अपने मायके लौट गई थी।
इसी घटना को मूल में रखकर नारायण सिंह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार देश भर में घूमकर लोगों को खुले में शौच ना करने की बात कह रहे हैं। इस बीच खुले में शौच ना करने की फिल्म के पोस्टर पर ही पेशाब करते युवक की ये फोटो वायरल होने लगी है।
लोग इस तस्वीर पर जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यदि अक्षय कुमार ने ये तस्वीर देख ली तो कोमा में चला जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने इस तस्वीर पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मैं ये तस्वीर देखने के बाद इंटरनेट का बहिष्कार करता हूं।

very nice movies.good news sir. http://dailyekhabar.com/megan-fox-hollywood-actress-hot-news-in-hindi/
ردحذفGood news
ردحذفإرسال تعليق