बारिश के मौसम में इन सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए


हरी सब्जियां यूं तो हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए लेकिन अगर आप खा रहे हैं तो कोशिश कीजिए वो अच्छी तरह धुलकर, पकाई गई हों। आपको बता दे बरसात में हरी सब्जियां इसलिए नहीं खानी चाहिए क्योंकि बारिश में अक्सर बादल छाए रहते हैं जिसके चलते पौधों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है। धूप नहीं मिल पाने के कारण इन पत्तों में कीटाणुओं के और बैक्टीरिया के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। बरसाती मौसम में इन चीजों से बना कर रखें दूरी.....

पत्तागोभी और पालक
बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए इस मौसम में अपने खाने का ध्यान रखें। पालक और पत्ता गोभी में भी छोटे कीड़े और उनके अंडे होते हैं। इसलिए इनके सेवन से बचें। अगर आप इन्हें खाना चाहते हैं तो गुनगुने पानी से धोकर ही खाएं।

आलू और अरबी
इसके साथ ही आपको बता दें कि आलू, अरबी, भिंडी, मटर, फूलगोभी न खाएं, क्योंकि ये आसानी से नहीं पचते हैं और इनसे इंफेक्‍श्‍ान होने का खतरा होता है।

कच्चा सलाद और जूस
बरसात के मौसम में कच्चा सलाद खाने से बचें। इस मौसम में किसी भी सब्जी को कच्चा न खाएं क्योंकि इनमें कीड़े होने का खतरा रहता है। इसलिए सलाद को स्टीम्ड करके खाएं।

मशरूम
बरिश के मौसम में मशरूम खाने से भी बचें। क्योंकि इस मौसम में मशरूम खाने से इंफेक्शन होने का खतरा अन्य मौसम के मुकाबले कहीं अधिक होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم