◾ सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म 'बलवान' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती थीं।
◾ साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' उनकी बहुत जबर्दस्त हिट रही। इसी साल उनकी 'दिलवाले' भी हिट रही। और वो एकदम से बॉलीवुड के चर्चित चेहरों में से एक हो गए।
◾ सुनील शेट्टी को उनके करीबी दोस्त 'अन्ना' के नाम से बुलाते हैं लेकिन अगर लड़कियां इस नाम से बुलाएं तो सुनील को अच्छा नहीं लगता है।
◾ सुनील शेट्टी ने दोहरी भूमिका में 'गोपी किशन' फिल्म की थी, यह फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत थी लेकिन सुनील के किरदार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
◾ सुनील ने एक के बाद एक देश भक्ति से जुड़ी फिल्में जैसे 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी', और 'एलओसी-कारगिल ' जैसी फिल्में की थी। इन फिल्मों से सुनील काफी फेमस हो गए थे।
◾ सुनील शेट्टी ने देशभक्ति फिल्मों के साथ कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाए और उन्हें जबर्दस्त सफलता भी मिली।







إرسال تعليق