शारीर के इन हॉर्मोन में न होने दें कमी, नहीं तो...!


शरीर में अलग-अलग तरह के हॉर्मोन्स होते हैं और इनका महत्तव भी अलग होता हैं, यह हमारे शरीर रूपी मशीन को सही तरह से चलाने का काम करते है। हमारे शरीर में कुछ हॉर्मोन्स होते है, जिनका संतुलन बिगड़ने से सेहत संबंधी कई हैल्थ प्रॉबल्म होने लगती है। साथ यह पुरूषों के लिए फैमिली प्लानिंग में अड़चन डालते है। इसलिए समय रहते ही इन हॉर्मोन्स के बारे जान लेना चाहिए और अपने शरीर में इनकी कमी को पूरा कर लेना चाहिए। आइए जानते है इन हॉर्मोन्स के बारे में, जो हमारे शरीर को कई तरीकों से हानि पहुंचा सकते है.....

⟴ कोर्टिसोल हार्मोन
यह हॉर्मोन किडनी एंड्रीनल ग्लैंड में बनता है। यह शरीर को तनाव से लड़के की शक्ति देता है। इसकी कमी से ब्लड प्रैशर कम होना और तेजी से वजन कम होने जैसी समस्या हो सकती है।

⟴ थॉइरॉक्सिन हॉर्मोन 
यह  हॉर्मोन हमारे मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है। इसका बैलेंस बिगड़ने से वजन बढ़ने-घटने लगता है, हार्ट प्रॉबल्म और हड्डियां कमजोर होने लगती है।

⟴ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन
यह हॉर्मोन मर्दों में होता है। इसकी कमी होने से संबंध बानने में दिक्कत आती है और फर्टिलिटी  कम होने जैसी समस्याएं आती है।

⟴ लेप्टिन हॉर्मोन 
यह हॉर्मोन दिमाग को यह संकेत देता है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में एनर्जी है या नहीं। अगर शरीर में इस हॉर्मोन की कमी होगी तो वह शरीर को बार-बार भूख लगने का संकेत देता है। इसी वजह से वजन बढ़ने लगता है।

⟴ इंसुलिन 
यह हॉर्मोन पेन्क्रियाज में बनता है। यह शरीर का ग्लूकोज लेवल ठीक करने में मदद करता है। अगर शरीर में इसी कमी हो जाए तो डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

⟴ एस्ट्रोजन हॉर्मोन 
यह महिलाओं और पुरूषों दोनों के लिए जरूरी माना जाता है। शरीर में इसका स्तर बिगड़ने से हार्ट प्रॉबल्म, प्राइवेट पार्ट्स में ड्राइनेस और यूरिन इंफैक्शन की समस्या आ सकती है। 

Post a Comment

أحدث أقدم